आपका विचार - News Related - TECHNOLOGY, MOTIVATIONAL, BIOGRAPHY, ENTERTAINMENT, CRICKET, BOLLYWOOD, HEALTH CARE, SPORTS etc.

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, May 13, 2018

How to sleep better for health in hindi. स्वास्थ्य के लिए गहरी नींद कैसे लें।

स्वास्थ्य के लिए गहरी नींद कैसे लें।
How to sleep better for health in hindi.

Related image 

1950 की तुलना में आज आधुनिक व्यक्ति के सोने का तरीका बिलकुल बदल चुका है लोगों के व्यस्तता के जीवन में कम सोते है और गहरी नींद नहीं ले पा रहें है नींद की कमी ने शरीर के स्वास्थ्य के लिए कई समस्याओं को बढ़ा देता है इस लिए शरीर के लिए गहरी नींद लेना जरूरी होता है अब सवाल यह है की गहरी नींद के लिए क्या करें ? 

अपनी दिनचर्या में संतुलन बैठाकर नींद के पैटर्न को सही कर सकते है। 
  1. शारीरिक व्यायाम थोड़ी मेहनत करने से अच्छी नींद आती है, मेहनत करने से दर्द निवारक रसायन एंडोर्फिन उत्पन्न होता है। गहरी नींद लेने से शरीर में अत्यधिक ऊर्जा आ जाती है। और अगले दिन शरीर में अधिक स्फीर्ति एवं ऊर्जा प्राप्त होती है इसलिए मेहनत और अाराम दोनों ही एक दूसरे पर निर्भर है।  
  2. कई बार अनियमित कार्यों की वजह से भी नींद का समय बाधित होता है, इसलिए दिनचर्या में संतुलन जरुरी है निश्चित समय पर सोना और निश्चित समय पर उठना सबके लिए जरूरी है शरीर को स्वास्थ्य और गहरी नींद लेने के लिए एक बार निर्णय कर लें की आपको कितने बजे सोना है और कितने बजे उठना है ? समय सेट करने से 3 - 4 दिन कठिनाई हो सकती है लेकिन जल्द ही शरीर और दिनाग इस पैटर्न के आदि हो जाते हैं। 
  3. अच्छी नींद के लिए वास्तव में कितने घंटे की नींद की जरूरत होती है, इसके लिए कोई सामान्य नियम नहीं है। आमतौर पर अध‍िकतर व्यस्कों को रात के समय कम से कम सात से नौ घंटे की नींद की जरूरत होती है। कुछ लोग छह घंटे सोकर भी अगले दिन फ्रेश महसूस करते हैं। इतना ही नहीं, यह भी सम्भव है कि ज्यादा सोना, बिस्तर में ज्याद वक्त बिताना भी अलग प्रकार की समस्याओं को जन्म दे सकता है। ज्यादा नींद भी अवसाद अथवा गंभीर थकान की समस्या हो सकती है। अमेरिका के हिल्सबोरफ, न्यूजर्सी सि्थत स्लीप फॉर लाइफ सेंटर के निदेशक केरोल एश का कहना है कि अपने लिए सही नींद/उठने का चक्र का सही पता लगाना ही अच्छी सेहत की कुंजी माना जाता है।
  4. सोने से पहले पलंग पर लेट कर नींद के बारे में ना सोचें। इससे नींद तो आएगी नहीं, बल्कि आपका तनाव ही बढ़ेगा। अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो आप कुछ पढ़ने की कोशिश करें। जब तक आपको नींद नहीं आ जाती तब तक दोबारा सोने ना जायें। जब तक आप पूरी तरह से थक ना जाये तबतक सोने ना जायें क्योंकि अगर आप लेटे रहें और आपको नींद नहीं आये तो ऐसी स्थिति में आप परेशान हो जायेंगे।
  5. सोने के लिए आप हमेशा ढीले-ढाले कपड़ों का प्रयोग कीजिये। 2. सोने के लिए कमरे का तापमान सामान्य होना चाहिए। 3. सोने से करीब दो घंटे पहले रात का भोजन करना चाहिए। कभी भी खाना खाकर तुरंत नहीं सोना चाहिए और ना ही भारी-भरकम भोजन करना चाहिए, हमेशा रात का खाना हल्का होना चाहिए।
  6. सोने के लिए आप हमेशा ढीले-ढाले कपड़ों का प्रयोग कीजिये।सोने के लिए कमरे का तापमान सामान्य होना चाहिए।सोने से करीब दो घंटे पहले रात का भोजन करना चाहिए। कभी भी खाना खाकर तुरंत नहीं सोना चाहिए और ना ही भारी-भरकम भोजन करना चाहिए, हमेशा रात का खाना हल्का होना चाहिए। हो सके तो खाना खाने के बाद आप 10-15 मिनट टहलें, इससे भोजन को पचने में मदद मिलेगी और आपको नींद अच्छी आयेगी।
  7. यदि किसी रात 20 मिनट तक नींद नहीं लगी, तो दूसरे कमरे में चले जाएं।  वहां हलकी रौशनी जलाए , आपकी साहित्यिक रूचि है , तो कुछ पढ़ लें या मधुर संगीत सुन लें। जब नींद आने लगे, तब अपने कमरे में वापस लौटें। रात में कभी उत्तेजक न सुने ,विवादास्पद विषयों पर चर्चा न करें और चिंता करते हुए न सोएं ,इससे भी नींद प्रभावित होता है। 
  1.                                                     
     

    Related posts :



     यदि आपके पास Hindi में कोई article, story, business idea या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: supersuccesstips.blogspot.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

         

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for comment
    Read this Article for all tips
    supersuccesstips.blogspot.com